search

गाजियाबाद की सोसायटी से पार्किंग में खड़ी BMW बाइक गायब, CCTV में कैद हुआ गार्ड; मैकेनिक और फोन कॉल का सच

cy520520 4 hour(s) ago views 372
  

गाजियाबाद में सोसायटी की पार्किंग से गायब हो गई बीएमडब्ल्यू बाइक। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमसीसी हाइटस सोसायटी से पार्किंग में खड़ी बीएमडब्लू बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मौके पर जब बाइक नहीं दिखी, तब सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें एक युवक शाम के समय बाइक लेकर सोसायटी गेट से बाहर जाता हुआ दिखा।

युवक ने गार्ड से किसी की बात कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पाया कि बाइक ले जाने वाला युवक मैकेनिक है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सोसायटी निवासी विकास जोशी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 14 फरवरी की सुबह वह काम पर गए थे, तब उनकी बाइक पार्किंग में खड़ी थी। शाम को करीब 6:40 बजे वह वापस आए तो बाइक नहीं थी।

उन्होंने सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो शाम 6:20 बजे एक युवक बाइक लेकर जाता हुआ दिखा। उसने गेट पर खड़े गार्ड से किसी की फोन पर बात भी कराई है।

गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसकी जिस व्यक्ति से फोन पर बात हुई थी, उसने कहा कि वह सोसायटी में ही रहता है और मैकेनिक उसकी बाइक सर्विस के लिए लेकर जा रहा है।

पुलिस ने जांच कर एक मैकेनिक से पूछताछ की है। मैकेनिक ने बताया कि उसे किसी ने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ा होना बताया और कहा कि उसमें कुछ तकनीकी खराबी है। उसे ठीक करने के लिए पार्किंग से ले आओ।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मैकेनिक से बाइक मंगाने वाले की तलाश की जा रही है। मैकेनिक गिराेह में शामिल है या उसे झांसे में लेकर बाइक मंगाई गई है इसका पता आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में विकास की हकीकत: CAG रिपोर्ट में GDA फेल, नगर निगम की लापरवाही उजागर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161062