search

निर्वाचन शिकायतों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश अव्वल, नागरिकों ने दी पहली रेटिंग

deltin33 3 hour(s) ago views 630
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) में शिकायतों के निस्तारण में नागरिकों की रेटिंग में उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है।

वहीं बुक ए काल विद बीएलओ सुविधा में भी प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान प्रदेश में एनजीएसपी पर अब तक 83,214 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 81,721 (98.21 प्रतिशत) शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।  

पोर्टल पर नागरिकों द्वारा अपनी शिकायतों एवं प्रश्नों को दर्ज और ट्रैक किया जा सकता है और संतुष्ट होकर अंक दिए जाते हैं। इस रेटिंग यूपी अन्य राज्यों से आगे हैं।

वहीं बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे बात करने के लिए फोन काल बुक कर सकता है।  

यह सेवा निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है। आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET एप के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

एसआइआर के दौरान प्रदेश में अब तक 5.74 लाख मतदाताओं द्वारा इस सुविधा का उपयोग किया गया है। इसमें 5.44 लाख (95 प्रतिशत) मतदाताओं को बीएलओ द्वारा काल कर सम्पर्क किया गया है।

वर्तमान में केवल 0.26 प्रतिशत काल रिक्वेस्ट ही लंबित हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि बुक की गई कोई भी काल 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे।  

अनुपलब्ध काल का प्रतिशत कम रखने के लिए बीएलओ द्वारा आवेदक से संपर्क करने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474477