search

झारखंड नगर निकाय चुनाव: समय पर वाहन नहीं देने वालों को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट, परिवहन विभाग के सख्त निर्देश

Chikheang 2026-2-21 07:56:31 views 1259
  



जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। मोरहाबादी मैदान स्थित वाहन कोषांग में अब तक करीब 300 वाहनों को जमा कराया गया है, जबकि कुल 510 वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया जाना है।

प्रशासन के अनुसार, चुनाव संचालन के लिए लगभग 450 वाहनों की आवश्यकता होगी, जिनमें से 60 वाहनों को रिजर्व रखा जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि कई ऐसे वाहन हैं, जिनका सीजर लिस्ट काटा जा चुका है, लेकिन वे अब तक मोरहाबादी मैदान में जमा नहीं कराए गए हैं।

करीब 100 वाहन सीजर लिस्ट जारी होने के बावजूद निर्धारित स्थल पर नहीं पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि संबंधित वाहन शनिवार तक जमा नहीं किए गए, तो नियम संगत कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्ट की श्रेणी में डाल दिया जाएगा।

चुनाव कार्य के लिए वाहनों का उपयोग मतदान कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने, सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी और अन्य प्रशासनिक कार्यों में किया जाएगा। 23 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।

इधर, विभिन्न स्कूलों द्वारा 125 बसें उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त कुछ छोटे वाहन भी जमा किए गए हैं। मोरहाबादी मैदान स्थित वाहन कोषांग में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) लगातार मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, ताकि चुनाव कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- Holi Special Train: होली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, पटना-छिंदवाड़ा-आनंद विहार के चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनावी शोर, न सभा और न ही जुलूस का होगा आयोजन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244