search

भारत ने 16 वर्षों बाद आईओएनएस की संभाली अध्यक्षता, समुद्री सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता

Chikheang 3 hour(s) ago views 175
  

भारत ने 16 वर्षों बाद आईओएनएस की संभाली अध्यक्षता (फोटो- पीआईबी)



पीटीआई, विशाखापट्टनम। विशाखापट्टनम में शुक्रवार को इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन हुआ। इस दौरान एक ऐतिहासिक पल भी आया, जब भारतीय नौसेना ने रायल थाई नेवी से इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम की अध्यक्षता संभाली।

करीब 16 साल बाद भारत फिर से इस मंच की कमान पर लौटा है। इससे पहले भारत ने 2008 से 2010 तक इसकी पहली अध्यक्षता की थी। अब एक बार फिर भारत इस मंच को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएगा।

इस समुद्री सम्मेलन में हिंद महासागर से जुड़े 33 देशों की नौसेनाओं के प्रमुख और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह \“इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम\“ यानी आइओएनएस का 9वां कॉन्क्लेव था।

बैठक में अटलांटिक से लेकर प्रशांत महासागर तक के देशों की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीरता और एकजुटता दोनों बढ़ रही हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने स्पष्ट विजन दिया कि भारत आइओएनएस को सिर्फ औपचारिक मंच नहीं रहने देना चाहता, बल्कि इसे ज्यादा सक्रिय और काम करने वाला प्लेटफार्म बनाना चाहता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165404