प्रतीकात्मक तस्वीर
राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू होंगे।
अभिभावक सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में जो अभिभावक आवेदन नहीं कर सके थे, वे इस चरण में अपने बच्चों का फॉर्म भर सकते हैं। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों के आधार पर सीटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि नौ मार्च निर्धारित की गई है।
निजी विद्यालयों में पहले चरण में कुल 2,61,489 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से प्रवेश के लिए 1,09,349 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है, ताकि बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी शनिवार को देंगे 460 करोड़ की सौगात, फसल बीमा और दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को मिलेगी फायदा |