search

Bihar Land Registry: मार्च में रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान

Chikheang 2026-2-21 04:26:02 views 1252
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नए वित्तीय वर्ष में जमीन का एमवीआर (न्यूनतम मूल्य रजिस्टर) बढ़ने की संभावनाओं के बीच राज्य में मार्च में भी रविवार को निबंधन कार्यालय खोले जाएंगे।

इस संबंध में राज्य के उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने राज्य के सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधक को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि आम जन की सुविधा और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए मार्च में सभी रविवार को निबंधन कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि आम लोग इसका लाभ ले सकें। उप निबंधन महानिरीक्षक ने इसके लिए कार्यालय में सूचना पट्ट पर इसकी सूचना देने को कहा है।

सभी कर्मचारियों, कंप्यूटर आपरेटरों को रविवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। इसके अलावा ई-स्टांप निर्गत करने के लिए एजेंसी को पर्याप्त राशि से वालेट रिचार्ज एवं निबंधन सुचारू रूप से करने की व्यवस्था रखने को कहा है।

इस संबंध में तिरहुत प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक राकेश कुमार ने प्रमंडल के सभी जिला अवर निबंधकों एवं अवर निबंधकों को इसकी तैयारी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि आमलोगों को भी इसका लाभ उठाना चाहिए। रविवार को निबंधन कार्य होने से लोगों को अलग से अवकाश नहीं लेना होगा। वहीं कार्यालय में भी कम समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- पटना नगर निगम में विज्ञापन संशोधन विनियम पारित: ई-निविदा से होगा एजेंसी का चयन, मनमानी पर 200 प्रतिशत जुर्माना

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में 50 विधायकों ने विद्यालय भवन निर्माण पर ध्यानाकर्षण दिया, 1346 स्कूलों में निर्माण कार्य पूरा

यह भी पढ़ें- बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए साल भर जल की उपलब्धता की योजना बनेगी, इन जिलों में स्थलों का किया गया सर्वे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244