search

वैशाली के मोहनपुर में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 11 लोग घायल

Chikheang 2026-2-20 20:56:56 views 1255
  

घायलों का किया जा रहा है इलाज। (जागरण)



संवाद सूत्र, राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए।

मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। स्थानीय लोगों और स्वजनों ने सभी घायलों को पीएचसी राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार लोगों को एनएमसीएच रेफर कर दिया।

इस घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मारपीट में एक पक्ष के सुनील राय, अनिल राय और जज राय सिर में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष के विश्वकर्मा कुमार, सिपाही राय, सुदामा कुमार, अजीत राय, राम कुमार और देव कुमार घायल बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी सिपाही राय और कपिल राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को सुनील राय के घर की महिलाएं खेत में आलू खोद रही थीं। इसी बात को लेकर शाम में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

दोनों ओर से लाठी, डंडा, चाकू और तलवार से मारपीट हुई। सुनील राय का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि घर की महिलाएं आलू खोद रही थीं, तभी सिपाही राय, विश्वकर्मा कुमार, राम कुमार और देव कुमार वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुदामा कुमार का आरोप है कि पहले से योजना बनाकर करीब 20 लोग लाठी-तलवार लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे वे लोग घायल हो गए।

इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244