राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, भोपाल। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के विरुद्ध बता रही कांग्रेस इसके विरोध में राज्यवार किसान सम्मेलन करने जा रही है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
बजट सत्र के दौरान शंखनाद
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार, पहला किसान सम्मेलन भोपाल में आयोजित करने के उनके प्रस्ताव को इसलिए कांग्रेस हाई कमान ने स्वीकार किया है, क्योंकि मध्य प्रदेश में अभी बजट सत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते का असर मध्य प्रदेश के किसानों पर भी पड़ेगा और उनकी आमदनी प्रभावित होगी। इस व्यापार समझौते से खासकर सोयाबीन, मक्का, कपास, फल उत्पादक किसान ज्यादा प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में स्वीकारा- लापरवाही के कारण हुई भागीरथपुरा की घटना, इंदौर शहर पर लगा दाग
जीतू पटवारी ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस का दूसरा किसान सम्मेलन महाराष्ट्र यवतमाल और तीसरा सम्मेलन श्रीगंगानगर में होगा। |