search

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की फौज के सामने नहीं बच सके शादाब खान, PCB ने लिया बड़ा एक्शन

LHC0088 3 hour(s) ago views 791
  

शादाब खान के खिलाफ पीसीबी का एक्शन



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों को लेकर बयान दिया था और अब वे बुरी तरह से फंस गए हैं। शादाब ने पूर्व पाक प्लेयर्स पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत के खिलाफ मैच नहीं जीत पाने की याद दिलाई थी। शादाब के इस बयान के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की। इसमें शाहिद अफरीदी, ससुर सकलैन मुश्ताक और बासित अली जैसे खिलाड़ी शामिल रहे।

शादाब के खिलाफ पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर लगातार बयान दे रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी एक्शन में आना पड़ा है। शादाब को पीसीबी की तरफ से चेतावनी दी गई है और उन्हें इस तरह के बयान से बचने के लिए कहा गया है। शादाब ने पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर्स को लेकर ऐसा बयान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद दिया था।
PCB ने शादाब खान के खिलाफ लिया एक्शन

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजर नवीद चीमा ने शादाब खान को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि शादाब ने टिप्पणी करते हुए सारी सीमाएं पार कर दी थी। उन्होंने शादाब के बयान के बाद फोन किया और शादाब को आगे इस तरह किसी भी टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीमा ने याद दिलाया पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान जरूरी है और उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी पाकिस्तान के महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें इस तरह की भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए।
शादाब खान का बयान

शादाब खान ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों के द्वारा की गई आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा था कि “पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय होती है। वे सभी दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं लेकिन जो हमने किया वो कमाल वे भी नहीं कर सके थे। हमने विश्व कप में भारत को हराया है।“ शादाब के इसी बयान पर पाकिस्तान में घमासान मच गया और उनके खिलाफ पाकिस्तान खिलाड़ियों की पूरी फौज खड़ी हो गई।

शादाब के ससुर मुश्ताक ने भी इसको लेकर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि “शादाब की इस तरह का बयान निराश करने वाला था। उन्होंने जिन खिलाड़ियों की बात की, वे अधिकतर मेरे साथ खेले थे और मैं भी उन्हीं प्लेयर्स में शामिल हूं, जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। हालांकि, हमने पाकिस्तान के लिए वनडे-टेस्ट में कई बड़े मैच जीते हैं।“

यह भी पढ़ें- \“तुम मेरे लिए अनमोल तोहफा...,\“ हार्दिक पांड्या के प्रेम में पूरी तरह से डूबी माहिका शर्मा; खुल्लम-खुल्ला लुटाया प्यार

यह भी पढ़ें- बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान को क्लासरूम बनाया, बल्ला कलम बन गया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197