search

अखि‍लेश की सुरक्षा में 185 सुरक्षाकर्मी... 24 कोबरा कमांडो; ड‍िप्‍टी CM केशव माैर्य को क्‍यों देनी पड़ी ये जानकारी?

Chikheang Yesterday 20:27 views 402
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा करने के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अखिलेश यादव के लिए की गई है। उनकी सुरक्षा में 24 कोबरा कमांडो भी तैनात हैं। शुक्रवार को एक प्रश्न के उत्तर में विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह कहकर तंज भी किया कि अखिलेश यादव यादव पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। इससे उत्तर में सपा के राजेंद्र चौधरी ने 15 मार्च 2027 को अखिलेश यादव के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का दावा किया।


सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री को कम सुरक्षा देने और एनएसजी सुरक्षा मिलने को लेकर प्रश्न किया था। इसके उत्तर में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में 81 सुरक्षाकर्मियों का नियतन है, इसके सापेक्ष 82 सुरक्षाकर्मी लगे हैं। बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में 156 सुरक्षाकर्मियों के नियतन के मुकाबले 161 सुरक्षकर्मी लगे हुए हैं।

वहीं, सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए 186 सुरक्षाकर्मियों का नियतन है और 185 सुरक्षाकर्मी नियुक्त हैं। सभी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई। उन्होंने बताया की एनसजी की सुरक्षा केवल मायावती के पास है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपमुख्यमंत्रियों से लेकर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति तक की पूरी सुरक्षा की चिंता सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें- ‘DM के अर्दली ने पूछा, MLC कौन होता है’, यूपी विधान परिषद में उठा अफसरों के फाेन न उठाने का मुद्दा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165230