search

SSC MTS Exam 2025 : एमटीएस परीक्षा में 51.83 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, बिहार रहा आगे

deltin33 3 hour(s) ago views 508
  

SSC MTS परीक्षा 2025 एसएससी मध्य क्षेत्र ने परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रिपोर्ट जारी कर दी है।



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC MTS Exam 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र ने चार से 20 फरवरी के बीच आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा-2025 की उपस्थिति रिपोर्ट जारी की है। बिहार के केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भागीदारी अपेक्षाकृत अधिक रही, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरी केंद्रों, विशेषकर नोएडा और मेरठ में उपस्थिति कम रही।
उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई थी परीक्षा

SSC MTS Exam 2025 मध्य क्षेत्र के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल 5,10,032 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, जिनमें से 2,64,366 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल उपस्थिति प्रतिशत 51.83 रहा।
उत्तर प्रदेश में 48.43 प्रतिशत उपस्थिति

SSC MTS Exam 2025 बिहार में 1,94,284 अभ्यर्थियों में से 1,11,441 ने परीक्षा दी। उपस्थिति प्रतिशत 57.36 रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश में 3,15,748 अभ्यर्थियों में से 1,52,925 उपस्थित हुए। उपस्थिति 48.43 प्रतिशत रही।
प्रयागराज में 56.31 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

SSC MTS Exam 2025 प्रयागराज में 56.31 प्रतिशत, कानपुर में 48.63, लखनऊ में 49.10, आगरा में 49.49, बरेली में 47.88, गोरखपुर में 51.90, मेरठ में 43.66, वाराणसी 60.21, झांसी में 50.47, नोएडा में 32.90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा बिहार के केंद्रों में भागलपुर में 60.90 प्रतिशत, गया में 60.85, मुजफ्फरपुर में 58.53, पटना 58.79, छपरा में 25.85, दरभंगा में 46.98 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474250