search

चंदवारा पुल को लेकर बड़ी सौगात, बूढ़ी गंडक पर बनने वाले पुल के संपर्क पथ को मिली मंजूरी

deltin33 Yesterday 18:57 views 1065
  

Muzaffarpur RCC Bridge Project: 2200 मीटर और 750 मीटर के दो अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण शामिल है। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Budhi Gandak Bridge Construction: जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग ने मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पास बूढ़ी गंडक नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के अतिरिक्त कार्य और संपर्क पथ निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसकी जानकारी विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट कर दी गई है। इस योजना के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी पर 12×25 मीटर आकार का उच्चस्तरीय आरसीसी पुल पहले से प्रस्तावित है।

इसके साथ ही फेज-2 के तहत पुल से जुड़े कुल 2950 मीटर लंबाई के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का निर्माण किया जाएगा। इसमें 2200 मीटर और 750 मीटर के दो अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण शामिल है।

पथ निर्माण विभाग ने इस अतिरिक्त कार्य के लिए कुल 12,093.11 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा और लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

  

जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। नया पुल और संपर्क पथ न केवल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी आसान बनाएगा।

पथ निर्माण विभाग ने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जा सके।

  


मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पास बुढ़ी गंडक नदी पर 12×25.00 M आकार का उच्चस्तरीय आर०सी०सी
पूल का अतिरिक्त कार्य(Phase-||) 2950.00 मी०(2200m+750.00m) लंबाई में पहुँच पथ का निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।@RCD_Bihar… pic.twitter.com/z6rJVwbSdI— RoadConst Dept Bihar (@RCD_Bihar) February 20, 2026
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474297