search

भोपाल : 26 टन संदिग्ध गोमांस प्रकरण में प्रधानमंत्री मोदी को लिखा खून से पत्र, CBI जांच की मांग

LHC0088 Yesterday 17:57 views 700
  

प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के स्लॉटर हाउस में कथित गोकशी के बाद मांस बाहर भेजे जाने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। पिछले साल 17 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय के सामने 26.5 टन संदिग्ध गौमांस से भरा कंटेनर पकड़े जाने के बाद यह प्रकरण सुर्खियों में आया था, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी की जा रही है।

जय मां भवानी हिंदू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर मामले की CBI से जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि पकड़ा गया मांस नगर निगम से जुड़े ठेका संचालित स्लॉटर हाउस से निकला था। इसे प्रशासनिक लापरवाही और रसूखदारों के संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- \“औकात में रहो\“, सदन में कैलाश विजयवर्गीय के बयान से विपक्ष आक्रामक, मंत्री के बंगले की सुरक्षा बढ़ाई

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इतने बड़े स्तर पर संदिग्ध मांस बरामद होने के बावजूद अब तक सीमित कार्रवाई हुई है। संगठन ने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पहले किया था पिंडदान, कराया मुंडन

इससे पहले भी संगठन कई चरणों में विरोध प्रदर्शन कर चुका है। नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पिंडदान कार्यक्रम किया था, जबकि प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में सामूहिक मुंडन कराया गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163238