search

Know Your Army Exhibition: सेना की क्षमता देखने उमड़े छात्र; टैंक, बंदूकों और करियर के अवसरों के बारे में ली जानकारी

deltin33 3 hour(s) ago views 201
  

कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शनी।  



जागरण संवाददाता, मेरठ। युद्ध के दौरान बड़ी गनों को कैसे चलाते हैं, टैंक एक ही जगह पर खड़े होकर किस तरह चारों ओर दुश्मन पर हमले करता है, नदियों व नालों पर मिनटों में ब्रिज सेना कैसे बनाती है, सैकड़ों मीटर दूर घुसपैठियों को किन गनों से सैनिक मार गिराते हैं, जैसे तमाम सवालों का जवाब शुक्रवार को कुलवंत सिंह स्टेडियम मेरठ स्टेशन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में मिला।

  

पश्चिम यूपी सब-एरिया और दैनिक जागरण की पहल पर आयोजित \“नो योर आर्मी\“ यानी अपनी सेना को जानो सैन्य प्रदर्शनी में स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों को भारतीय सेना की क्षमता, युद्ध की तैयारियों के लिए जरूरी साजो-सामान, विभिन्न बटालियनों में आपसी समन्वय और आपरेशन के दौरान के सैन्य तालमेल देखने को मिला।

  

सैन्य प्रदर्शनी का शुभारंभ पश्चिम यूपी सब-एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सुमित राणा ने किया। छावनी स्थित पाइन डिवीजन और चार्जिंग रैम डिवीजन के सहयोग से आयोजित इस सैन्य प्रदर्शनी के लिए जिले के 51 स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों की मौजूदगी रही।

  

विद्यार्थियों को प्रदर्शनी में सैन्य अधिकारियों से रूबरू होने के साथ ही टैंक और गन सहित अन्य सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों को कई किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली बड़ी गन को संचालित करने की ड्रिल दिखाई। इसके साथ ही सेना में करियर संभावनाओं के साथ ही भर्ती प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी प्रदर्शनी में मिलेगी।

  

इस मौके पर आरवीसी सेंटर एंड कालेज के फौजी श्वानों की विशेषताओं को जानने और समझने का मौका मिला। इसके साथ ही घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले घोड़ों के बारे में भी जानकारी दी गई।

  

सेना को जानो सैन्य प्रदर्शनी के आयोजन में सेना की विभिन्न यूनिटों ने हिस्सा लिया। इनकी शौर्य गाथाओं से विद्यार्थी परिचित हुए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474211