search

ज्योतिर्मठ नमाज विवाद: चमोली प्रशासन ने शुरू की जांच, ऑडिटोरियम सील

Chikheang 3 hour(s) ago views 661
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद के सभागार में नमाज पढ़ने के मामले में जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ मामले की जांच कर रहे हैं।

सभागार में नगर पालिका प्रशासन ने ताला लगा दिया है। यह सभागार पालिका ने खेल विभाग को टेबल टेनिस के प्रशिक्षण के लिए दिया हुआ है। इन दिनों यहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। गुरुवार को एक वीडियो प्रसारित होने के बाद सभागार में नमाज होने का मामला सामने आया था। इसके बाद हिंदूवादी संगठन विरोध में उतर आए थे।


नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने माना की उनके स्तर पर मौखिक अनुमति दी गई थी, लेकिन विवाद के बाद सभागार को बंद कर दिया गया है। लोग अब सत्यापन की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में सरकारी सभागार में नमाज पर बवाल, प्रशासन ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ नगर पालिका सभागार में नमाज पर रोक, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जड़ा ताला
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165042