search

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे; एम्स में भर्ती

LHC0088 3 hour(s) ago views 1082
  

घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में शुक्रवार को झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों की पहचान हरिलाल, उनकी पत्नी राजकुमारी और उनके चार बच्चों आस्था, संजू, मुस्कान व राखी के रूप में हुई है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तत्काल जेल अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण करें\“, कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को दिल्ली HC का आदेश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163059