search

कानपुर में प्रेम कहानी का दुखद अंत, लिव-इन में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

cy520520 3 hour(s) ago views 138
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। करीब छह माह से लिव इन रिलेशन में रहने वाले अंतर जातीय युगल प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोतवाली के जाफराबाद गांव निवासी 25 वर्षीय अमित कुशवाहा व गांव में ही रहने वाली 22 वर्षीय युवती रेखा सोनकर का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सितंबर 2024 के प्रेमी का रिश्ता कहीं तय हुआ तो प्रेमिका थाने पहुंची और शिकायत की। इस पर पुलिस प्रेमी को पकड़ ले गयी, तीन दिन तक दोनों परिवारों में पंचायत चली, पर कोई उनके रिश्ते को स्वीकारने को तैयार नहीं हुए। दोनों के स्वजन ने उनको उसी हाल में छोड़ दिया।
बालिग होने के कारण पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने दोनों को जाने दिया। दोनों कानपुर में जाकर रहने लगे। जनवरी 2025 को दोनों फिर बिंदकी आकर ललौली रोड में एक मकान पर किराए में रहने लगे थे। तब भी दोनों से स्वजन कोई मतलब नहीं रख रहे थे।
गुरुवार की रात करीब एक बजे प्रेमी ने बाथरूम में अंदर से दरवाजा बंद कर मफलर के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। प्रेमिका को जब पता चला तो वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर प्रेमी के शव को फंदे से नीचे उतारा। इस बीच प्रेमिका नहीं दिखी, तो खोज शुरू हुई।
तब कमरे के अंदर लोहे की राड पर उसका शव फंदे से लटकता हुआ दिखा। पुलिस ने प्रेमिका को तुरंत फंदे के नीचे उतारा, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। जांच की जा रही है। दोनों एक साथ रह रहे थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160634