search

लखनऊ पॉलिटेक्निक के Mass Com. के छात्र बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसे, नहीं हो पा रही पढ़ाई

cy520520 3 hour(s) ago views 1081
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने के दावों के बीच राजकीय पालिटेक्निक, लखनऊ में पढ़ रहे दो वर्षीय पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन के छात्र बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।

छात्रों ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को शिकायत पत्र भेजकर कालेज में मीडिया स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, कैमरा और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना प्रैक्टिकल संसाधनों के कोर्स की पढ़ाई अधूरी रह जा रही है।

छात्रों के मुताबिक, पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन जैसे व्यावहारिक विषय में पढ़ाई के दौरान कैमरा, एडिटिंग सिस्टम, कंप्यूटर लैब और स्टूडियो जैसी सुविधाएं बेहद जरूरी होती हैं, लेकिन संस्थान में इनका अभाव है। इससे उन्हें केवल सैद्धांतिक पढ़ाई तक सीमित रहना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रैक्टिकल ज्ञान न मिलने से उनकी प्रोफेशनल तैयारी कमजोर हो रही है। यदि समय रहते उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए तो उनके हाथ में डिप्लोमा तो होगा, लेकिन रोजगार पाने में कठिनाई आ सकती है।

उनका कहना है कि मीडिया क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रैक्टिकल स्किल सबसे महत्वपूर्ण होती है। छात्रों ने कोर्स की आवश्यकता के अनुरूप सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनकी पढ़ाई पूरी तरह व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बन सके।

एक तरफ पॉलिटेक्निक में प्रवेश बढ़ाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन वहीं दूसरी ओर से प्रवेश लेने वाले छात्रों को कोर्स से संबंधित जरूरी उपकरण नहीं मिल पा रहा है।

संस्थान के प्रिंसिपल एसएन सिंह ने बताया कि कई ऐसे कोर्स हैं, जिनका सिलेबस तेजी से बदलता रहता है। इसकी वजह से संसाधन उपलब्ध कराने में समय लगता है। मास मीडिया के नए सिलेबस के अनुसार संस्थान में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को अपडेटेड और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160625