search

किसानों के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में लगातार चौथे दिन हंगामा, मात्र 6 मिनट चली सदन कार्यवाही

Chikheang 3 hour(s) ago views 789
  

ओडिशा विधानसभा में लगातार चौथे दिन हंगामा



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा बजट अधिवेशन के पहले चरण की कार्यवाही लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी नहीं चल पायी है।विरोधी दल बीजद एवं कांग्रेस के विधायक सदन के मध्य भाग में आकर हो हल्ला किए। धान खरीद समस्या को लेकर विरोधी दल के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  

परिणाम स्वरूप सदन की कार्यवाही मात्र 6 मिनट ही चल पाई और सदन में हंगामा जारी रहने से विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कार्यवाही को स्थगित घोषित कर दिया।  
किसानों की समस्या को लेकर हंगामा शुरू

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने किसानों की समस्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्ले कार्ड लेकर सदन के मध्य भाग में आ गए और नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा में शोर-शराबा होने से अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही को साढ़े ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित घोषित कर दिया। बीजद विधायकों ने कहा कि किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।  

शासक दल का कहना कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष सर्वदलीय बैठक नहीं बुला रही हैं। हमें चर्चा के लिए नहीं बुला रही हैं।ऐसे में जब तक किसानों की समस्या पर चर्चा नहीं होगी, हम सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे।
प्रश्नकाल को बंद कर हंगामा

वहीं भाजपा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने कहा है कि शासक दल के विधायक प्रश्नकाल को बंद कर हंगामा कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है।वह यदि किसी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, नियम से आए सरकार उनके सभी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

किसानों के धान खरीद को लेकर बीजद विधायक सदन में नाटक कर रहे हैं।हमारी सरकार ने चुनाव में जो वादा किया था उसे पूरा किया है।पिछले चुनाव में जनता ने बीजद को जवाब दिया था, आगामी दिनों में भी जनता इन्हें उचित जवाब देगी।

ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही लगातार बाधित रहने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। आज अपराह्न 4 मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री मोहन चारण माझी विधानसभा में बजट पेश करने वाले हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164976