search

घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत

LHC0088 5 hour(s) ago views 903
  

Mobile Registration Unit: एक अप्रैल से घर बैठे निबंधन की सुविधा लागू कर दी जाएगी। पुाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Home Registration Facility: अब 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को जमीन, फ्लैट या अन्य संपत्ति के निबंधन के लिए निबंधन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। एक अप्रैल से घर बैठे निबंधन की सुविधा लागू कर दी जाएगी।
आवश्यक तैयारी के निर्देश

इस व्यवस्था के तहत सभी निबंधन कार्यालयों को एक-एक मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट (एमआरयू) उपलब्ध कराई गई है। यह एक सुसज्जित वाहन होगा, जिसमें निबंधन कार्यालय जैसी सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। विभाग के सचिव अजय यादव ने सभी जिला अवर निबंधकों और अवर निबंधकों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं।
एमआरयू में मिलेंगी ये सुविधाएं

सात निश्चय-तीन योजना के तहत शुरू की जा रही इस सुविधा में एक वाहन के भीतर लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात रहेंगे। यूनिट में बायोमेट्रिक मशीन, हाई-स्पीड इंटरनेट, लैपटॉप, प्रिंटर, डोंगल, बैटरी और इन्वर्टर जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं होंगी। फिंगर प्रिंट से लेकर दस्तावेजों की पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी।
उम्र प्रमाणपत्र जरूरी

घर बैठे निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उम्र प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। इसके लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी उम्र संबंधी प्रमाणपत्र मान्य होंगे।
आवेदन के दौरान वरिष्ठ नागरिक यह विकल्प चुन सकेंगे कि प्रमाणपत्र ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करें या एमआरयू के आने पर अपने निवास स्थान पर उपलब्ध कराएं।
अधिकारियों का बयान

राकेश कुमार, एआइजी, तिरहुत प्रमंडल ने बताया कि एक अप्रैल से बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की सुविधा दी जा रही है। सभी जिलों में इसकी तैयारी की जा रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय आने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
निबंधन में गड़बड़ी पर करें शिकायत

भूमि या संपत्ति के निबंधन में यदि कहीं राजस्व चोरी या अनियमितता की आशंका हो तो लोग सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए ई-मेल: aig.tirhut@gmail.com और मोबाइल: 9110036314 पर सूचना देने की अपील की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163044