ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए उत्पादों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को हाल में ही टेस्टिंग के दाैरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। कब तक इस मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
रॉयल एनफील्ड की ओर से जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन के नजदीक वाले वर्जन को टेस्ट किया जा रहा है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस मोटरसाइकिल को लॉन्च से पहले टेस्ट कर रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। Royal Enfield Flying Flea मोटरसाइकिल को बिना ढंके ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट से यह संकेत मिल रहा है कि यह मोटरसाइकिल जल्द ही लॉन्च हो सकती है। इसका डिजाइन दूसरे विश्व युद्ध के समय की मूल फ्ली मोटरसाइकिल से मिलता हुआ है। साथ ही इसमें गोल हेडलाइट, बड़े अलॉय व्हील्स, ड्राइव बेल्ट सेटअप, पतला आकार जो इसे पुराने समय की एनफील्ड की तरह का लुक देता है, के साथ आ सकती है। इसके साथ ही इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक को भी दिया जाएगा।
कितनी दमदार बैटरी
निर्माता की ओर से अभी तक इस मोटरसाइकिल की बैटरी और मोटर की क्षमता की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे 350 से 400 सीसी की क्षमता की ICE मोटरसाइकिल के बराबर की पावर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें चार से पांच kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 150 किलोमीटर के आस पास की रेंज मिल सकती है।
कब होगी लॉन्च
रॉयल एनफील्ड की ओर से इस मोटरसाइकिल को EICMA 2025 में पहली बार दिखाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि इस मोटरसाइकिल को भारत में अगले दो से तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। |