search

मेरठ के माधवकुंज पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, आज खिलाड़ियों और प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

LHC0088 3 hour(s) ago views 393
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ की ओर से अलग-अलग राज्यों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में मेरठ व ब्रज प्रांत का कार्यक्रम माधवकुंज में होगा। शुक्रवार व शनिवार को यह कार्यक्रम होगा।

संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत गुरुवार रात 9.0 बजे मेरठ पहुंच गए। वंदे भारत ट्रेन द्वारा वह लखनऊ से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचे। जहां से कार द्वारा दिल्ली रोड होते हुए शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज पहुंचे।

प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहेंगे। इस दिन भागवत के साथ मंच पर क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक मंच साझा करेंगे तो वहीं खेल विश्वविद्यालय के कुलपति दीप अहलावत अध्यक्षता करेंगे। दूसरे दिन समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद होगा।

इसमें मंच पर डा. भागवत के साथ क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक और क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद कुमार मंच साझा करेंगे। यह कार्यक्रम छह घंटे तक चलेगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से हो जाएगी। प्रथम सत्र में सरसंघचालक का संबोधन होगा।

टीब्रेक में लोगों से उन प्रश्नों का संकलन किया जाएगा जो वे मोहन भागवत से पूछने वाले होंगे। सभी प्रश्नों को पढ़ने व समान प्रश्नों को समाहित करने के बाद सरसंघचालक को दिया जाएगा।

इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन शाम पांच या छह बजे तक होगा। खिलाड़ियों वे सत्र यानी प्रथम दिन लगभग 500 लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है।  

दूसरे दिन प्रमुख स्कूलों के चेयरमैन, पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य, जाने-माने चिकित्सक, उद्यमी, सभी औद्योगिक क्लस्टर के प्रमुख लोग, कवि, साहित्यकार, कला क्षेत्र के प्रतिनिधि, व्यापार व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी, जातिगत संगठनों के पदाधिकारी आदि रहेंगे।

दूसरे दिन के लिए एक हजार लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है, जिसमें से लगभग 700 से अधिक लोग उपस्थित रह सकते हैं।
विशिष्ट लोगों के साथ दोनों दिन सुबह करेंगे जलपान

सरसंघचालक दोनों दिन सुबह समाज के विशिष्ट लोगों के साथ जलपान करेंगे। इसके लिए 10-12 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इन लोगों के साथ मेरठ व ब्रज की स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। यह है दोनों दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम का शुभारंभ : दोपहर 12 बजे

  • सरसंघचालक के संबोधन सत्र के लिए अनुमानित समय : 1.15 घंटे
  • टीब्रेक के बाद प्रश्नोत्तर सत्र के लिए अनुमानित समय : 1.15 घंटे से अधिक
  • समापन का अनुमानित समय : 6 बजे

जिनके पास प्रवेशिका, उनका होगा प्रवेश

इस कार्यक्रम में वही लोग प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे जिन्हें आमंत्रित किया गया है। संबंधित लोगों के पास संघ मुख्यालय से जारी की गई प्रवेशिका की जांच करके ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रदीप
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162918