search

नहीं चल रहा इंटरनेट? डोंट वरी... ऑफलाइन तरीके से ऐसे करें UPI पेमेंट

deltin33 10 hour(s) ago views 635
  

बिना इंटरनेट UPI पेमेंट करने का तरीका यहां जानें।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शॉपिंग से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ऑनलाइन पेमेंट ने हमारे लिए चीजें आसान कर दी हैं। ऑनलाइन पेमेंट सर्विस के एडवांसमेंट के साथ, पैसे का ट्रांजैक्शन हमारे लिए बहुत आसान हो गया है। अब इसमें बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। न ही बार-बार ATM से कैश निकालने की झंझट होती है।

Google Pay, Paytm, BHIM, और दूसरे एप्स ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन के कुछ सबसे अच्छे उदाहरण हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है, जब हमारा इंटरनेट काम नहीं करता है और हमें बहुत जरूरी पेमेंट करना होता है। इस सिचुएशन में, हमारे पास फिजिकल मनी खर्च करने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है। हालांकि, कभी-कभी हम फिजिकल मनी भी साथ नहीं रखते हैं। इस स्थिति के लिए NPCI ऑफलाइन पेमेंट (बिना इंटरनेट) करने की सुविधा देता है। ये सर्विस 2022 में शुरू हुई थी और तब से इसने उन लोगों के लिए ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन को आसान बना दिया है जो खराब या बिना इंटरनेट सर्विस वाले इलाकों में रह रहे हैं।

  
ऐसे में हम डिटेल में जानेंगे कि आप बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन पेमेंट कैसे कर सकते हैं। ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  • ऑफलाइन पेमेंट करने का पहला स्टेप है अपने स्मार्टफोन से USSD कोड ‘*99#’ डायल करना।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर Welcome to *99# के साथ ‘OK’ ऑप्शन दिखेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘Send Money’ चुनना है।
  • अब मोबाइल नंबर ऑप्शन चुनें।
  • उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।
  • उस व्यक्ति का नाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं।
  • इसके बाद अमाउंट डालें और अपना UPI PIN डालें।


बिना इंटरनेट पेमेंट करने के लिए ये बात जरूर ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर, आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो।

यह भी पढ़ें: JioHotstar में आया ChatGPT बेस्ड वॉयस असिस्टेंट, ऐसे मिलेगा यूजर्स को फायदा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474208