search

BPSC Answer Key 2026: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो आज से एक्टिव

Chikheang 3 hour(s) ago views 615
  

BPSC Answer Key 2026 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 29 जनवरी, 2026 को लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
BPSC Answer Key 2026 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

बीपीएससी ने कल यानी 19 फरवरी, 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्ननलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“What\“s New\“ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“Objection to Answers of Special School Teacher Written Examination\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
  

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 20 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर से संबंधित प्रामाणिक साक्ष्य व स्त्रोत को अपलोड करना होगा। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन फीस भी जमा करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: WBCS Group C Final Result: पश्चिम बंगाल ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें कटऑफ मार्क्स
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164877