deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Politics: कांग्रेस की स्टेटमेंट का गिरिराज ने उठाया फायदा, तेजस्वी को चुभेगी BJP सांसद की ये बात

cy520520 2025-10-9 04:06:42 views 1177

  नीतीश कुमार ही राजग के मुख्यमंत्री पद के चेहरा: गिरिराज सिंह





राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के मुख्यमंत्री पद के चेहरा होंगे। उन्होंने राजग के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह के मतभेद की बात को अस्वीकार करते हुए कहा कि इस पर बातचीत जारी है। शीघ्र ही अंतिम फार्मूला तय कर लिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक प्रश्न के उत्तर में गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव राजद के मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं, महागठबंधन के नहीं। अब कांग्रेस नेतृत्व के इस बयान के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव चिंतित और भयभीत हैं।



गिरिराज ने आगे कहा, महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभी तक तय नहीं हुआ है। मैं इतना ही कहूंगा कि राजग की नीति, नेतृत्व और नीयत तीनों स्पष्ट हैं। इसमें कोई असंतोष नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए राजग का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। राजग के भीतर सबकुछ ठीक है। विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम फॉर्मूला शीघ्र ही तय कर लिया जाएगा।



उन्होंने कहा कि मीडिया को भी समय पर जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन एक विभाजित घराना बन चुका है।
नीतीश कुमार पर जनता का अटूट विश्वास आज भी अटूट : संजय कुमार झा

दूसरी ओर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य संजय कुमार झा ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया। जग नारायण सिंह यादव द्वारा संपादित पुस्तक में नीतीश कुमार द्वारा संसद में दिए गए भाषणों का संकलन है।



इस मौके पर संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार देश के उन विरले नेताओं में से हैं, जिनका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और बेदाग रहा है। यही कारण है कि जनता का विश्वास और भरोसा आज भी उन पर अटूट रूप से कायम है। नीतीश कुमार का जीवन, कार्यशैली और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं, संजय कुमार झा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार इस समय विकास के चौथे गियर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह चुनाव तय करेगा कि बिहार का विकास पांचवें गियर में पहुंचेगा या फिर से बैक गियर में लौटेगा। नीतीश कुमार के दृढ़ संकल्प के कारण पिछले दो दशकों में बिहार पूरी तरह बदल गया है। नया बिहार अब टेकऑफ स्टेज में है।



विमोचन कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, मनीष यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124065