search

गाजियाबाद में बिल्डर की मनमानी पर FIR, एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स सोसायटी का हैंडओवर न देने पर GDA का एक्शन

Chikheang 3 hour(s) ago views 582
  

जीडीए ने बिल्डर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर। फोटो: आर्काइव




जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमसीसी सिग्नेचर हाईटस सोसायटी के हैंडओवर को लेकर चल रहे विवाद में जीडीए ने बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्राधिकरण का आरोप है कि बिल्डर सोसायटी एओए को हैंडओवर नहीं कर रहा है। आईएफएमएस (इंटरेस्ट फ्री मेंटनेंस सिक्योरिटी) देने से बिल्डर ने मना कर दिया है और फायर एनओसी नवीनीकरण भी नहीं कराया है।

प्राधिकरण अवर अभियंता इम्तेयाज अहमद खान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि हैंडओवर के संबंध में बीते वार्ड 11 नवंबर और 8 दिसंबर को प्राधिकरण में प्रभारी एओए सेल की अध्यक्षता में बैठकें हुई थीं। इनमें विकासकर्ता अन्निका प्रमोटर्स को सोसायटी की कमियां दूर कर निर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को हैंडओवर देने के निर्देश दिए गए थे।

बिल्डर ने आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद छह जनवरी को बैठक बुलाई गई। बैठक में बिल्डर ने जिस व्यक्ति को भेजा वह अधिकृत ही नहीं था। बिल्डर ने आईएफएमएस ट्रांसफर करने से मना कर दिया है।

सोसायटी की फायर एनओसी की अवधि समाप्त हो चुकी है और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया, जिससे निवासियों की सुरक्षा खतरे में है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि प्राधिकरण की शिकायत पर बिल्डर निर्मल जैन और मनीष जैन के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अब रविवार को भी होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, रात 8 बजे तक खुलेंगे ऑफिस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164802