search

हिंदू लॉ के पेपर में निकला कुछ ऐसा कि उड़े कॉलेज प्रशासन के होश, फौरन बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग!

deltin33 2 hour(s) ago views 567
  

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध एलएलबी परीक्षा में प्रश्नपत्र पैकिंग को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। 23 फरवरी को प्रस्तावित टार्ट (अपकृत्य विधि) विषय की परीक्षा के 15 प्रश्नपत्र गुरुवार को हुई हिंदू ला (हिंदू विधि) की परीक्षा के पैकेट में निकले। मामला सामने आते ही कालेज प्रशासन में खलबली मच गई।

हिंदू कालेज के कक्ष संख्या 45 में जब हिंदू ला का प्रश्नपत्र वितरित किया गया तो दो छात्रों को 23 फरवरी को होने वाला प्रश्न पत्र मिला तो उन्होंने कक्ष निरीक्षक को जानकारी दी। कक्ष निरीक्षक ने प्राचार्य और परीक्षा प्रभारी को बताया कि हिंदू ला के पैकेट में टार्ट (अपकृत्य विधि) विषय का प्रश्नपत्र भी शामिल हैं।

कुलपति ने प्रिंटिंग प्रेस की गलती मानते हुए 23 फरवरी को प्रस्तावित परीक्षा पुराने सेट से न कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा प्रभारी कक्ष में पहुंचे और शेष प्रश्नपत्रों की जांच की। प्रारंभिक जांच में अधिकांश प्रश्नपत्र सही मिले। लेकिन, गिनती करने पर 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा के 15 प्रश्नपत्र उसी पैकेट में मिले। इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई

। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी स्वयं कालेज पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम में परीक्षा की पूरी वीडियो रिकार्डिंग देखी। जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे यह लगे कि 23 फरवरी का प्रश्नपत्र गलती से खोला गया हो या उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई हो। 23 फरवरी के प्रश्न पत्र सील पैकेट में ही मिले।

कुलपति ने कक्ष निरीक्षक और उन दोनों छात्रों से भी अलग-अलग बातचीत की, जिनके पास गलती से टार्ट का प्रश्नपत्र पहुंचा था। छात्रों ने बताया कि उन्होंने प्रश्नपत्र देखते ही आपत्ति जताई और निरीक्षक को सौंप दिया। जांच के बाद सभी 15 प्रश्नपत्रों को सील करा दिया गया। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि दिल्ली स्थित गोपनीय प्रिंटिंग प्रेस में प्रश्नपत्रों की पैकिंग के दौरान यह त्रुटि हुई।
अब परीक्षा दूसरे सेट के प्रश्नपत्र से कराई जाएगी

विश्वविद्यालय के पास दूसरे सेट का प्रारूप उपलब्ध है, हालांकि उसकी छपाई अभी नहीं हुई थी। नए सेट का प्रारूप तत्काल प्रिंटिंग प्रेस को भेज दिया गया है और शनिवार तक उसके छपकर आने की संभावना है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस को स्पष्ट कर दिया है कि नए सेट की छपाई और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च विश्वविद्यालय वहन नहीं करेगा। इस संबंध में प्रेस को पत्राचार भी कर दिया गया है।

  


यह पूरी तरह प्रिंटिंग प्रेस की गलती है। हिंदू कालेज की इसमें कोई भूमिका नहीं है। सभी 15 प्रश्न पत्रों को सील कर सुरक्षित रखा गया है और 23 फरवरी की परीक्षा नए सेट से ही कराई जाएगी और निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा कराई जाएगी।

- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय





यह भी पढ़ें- महंगे प्लॉट से मिलेगी राहत! मुरादाबाद की नई सह्याद्रि और शिवालिक योजना में आम आदमी का अपने घर का सपना होगा सच
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473848