search

रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार

LHC0088 2026-2-20 00:26:04 views 815
  

रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग (फोटो- वीडियो ग्रैब)



जेएनएन, रायपुर। रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

घटना 17 फरवरी शाम सात बजे की है। दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट न जलाने की हिदायत दी।

इसी बात से नाराज होकर युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही कर्मचारी घबरा गए। इस दौरान आग की ¨चगारी आरोपित युवकों पर भी गिरी, जिससे वह घबराकर मौके से भाग गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126