search

ओडिशा में ऑपरेशन प्रहार 2.0: अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, 15 क्विंटल गांजा जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

Chikheang 2026-2-19 23:56:52 views 620
  

ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, अनुगुल। अनुगुल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार-2.0 के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 1,573 किलोग्राम (15 क्विंटल 73 किलो) गांजा जब्त किया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ट्रक व मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

  

पुलिस के अनुसार, निशा इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएसपीएल फेज-II के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 63 बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  

जिला पुलिस अधीक्षक राहुल जैन के निर्देश पर स्पेशल स्क्वॉड और निशा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा कंधमाल जिले से लाया गया था और इसे पड़ोसी राज्यों झारखंड तथा बिहार में खपाने की योजना थी।

  

एसपी राहुल जैन ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जब्त गांजे की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

  

गौरतलब है कि अनुगुल पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार-2.0 लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रहा है। हाल के दिनों में यह सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244