search

पटना तारामंडल में 1 करोड़ की लागत से लगेगा विशाल टेलीस्कोप, दर्शक देखेंगे अंतरिक्ष के रहस्य

deltin33 Yesterday 22:57 views 519
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। तारामंडल में दर्शकों को मई से अंतरिक्ष की रोमांचक दुनिया को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। यहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विशाल टेलीस्कोप लगाया जा रहा है। टेलीस्कोप की मदद से लोग खगोलीय गतिविधि से अवगत होंगे।

साथ ही इसके माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्य और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसके जरिए अन्य ग्रहों, चंद्रमाओं और खगोलीय घटनाओं को सीधा देख सकते हैं। इसमें उच्च क्षमता वाले लेंस और ट्रैकिंग तकनीक लगाई जाएगी। तारामंडल में स्थापित होने वाला टेलीस्कोप फिक्स्ड रहेगा।

इसे तारामंडल की छत पर लगाया जाएगा। तारामंडल परिसर में एस्ट्रोनामी पार्क भी विकसित किया जा रहा है। पार्क में सूर्य घड़ी, समय की गणना और पृथ्वी की गति जैसी वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया जाएगा। यह छात्रों और शोधकर्ताओं के साथ ही आम लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
हिंदी और अंग्रेजी में दिखाया जा रहा शो

तारामंडल स्थित स्काई थिएटर में दर्शकों के लिए प्रतिदिन आठ शो दिखाए जा रहे हैं। इनमें छह शो हिंदी और दो शो अंग्रेजी भाषा में हैं। ये शो विज्ञान, अंतरिक्ष और पर्यावरण से जुड़ी रोचक जानकारियां देते हैं। प्रमुख शो वी आर स्टार्स में ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर सूर्य, तारे, उपग्रह, पेड़-पौधे और मानव जीवन के विकास की जानकारी दी जाती है।

वायेजर शो अंतरिक्ष आधारित शो है। जिसमें नासा के वायेजर मिशन, सौरमंडल के ग्रहों और उनके उपग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दर्शकों को दी जाती है।

लाइफ आफ ट्री के माध्यम से बच्चों को पेड़-पौधों का मानव जीवन और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया जाता है। जिससे उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। एस्ट्रायड मिशन शो में आकाशीय पिंडो से होने वाले खतरे और बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473752