search

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से आई दुर्लभ तस्वीरें: पहले नहीं देखा होगा रम्भा बाघिन और शावकों का ऐसा अंदाज

Chikheang Yesterday 21:27 views 528
  

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विचरण करती बाघिन व दो शावक। सौ से वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघ के खास अंदाज पर्यटकों को दीवाना बना देते हैं। बाघ कभी शिकार करता नजर आता है तो कभी शाही अंदाज में कच्ची पटरी, पक्की पटरी व जंगल के अन्य हिस्सों में विचरण करता नजर आता है। गुरुवार को प्रसारित एक वीडियो में बाघिन कच्चे रास्ते पर चलती हुई नजर आ रही है और उसके पीछे दो शावक अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघिन और दो शावकों का करीब 14 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में आगे एक बाघिन चलती है, जबकि कच्ची पटरी पर दूसरे किनारे चल रहे शावक पर पीछे आ रहा शावक पंजे से अठखेलियां करता है। ऐसा करते हुए वे आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो को लोग खूब साझा कर रहे हैं।
टाइगर रिजर्व में विचरण करते भालू का वीडियो प्रसारित

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघ के नजारे तो अक्सर नजर आ जाते हैं। विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों से भरा हुआ टाइगर रिजर्व का जंगल और यहां का वातावरण पर्यटकों को खूब रोमांचित करता है। बाघ और भालू के नजारे भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। गुरुवार को एक भालू को सफारी मार्ग पर विचरण करते देख पर्यटक उत्साहित हो गये।

  

गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें कुछ पर्यटक टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद ले रहे हैं। इसी दौरान एक भालू सफारी मार्ग पर पर्यटकों के सामने घूमने लगा। भालू को देखकर पर्यटक खुशी में झूम उठे। चूका बीच पर जाने वाले मार्ग पर भालू के दीदार ने पर्यटकों को खूब रोमांचित किया।

कुछ देर के बाद भालू जंगल के भीतर चला गया। गुरुवार को ही पर्यटकों को रम्भा बाघिन के भी दीदार हुए। बाघिन के नजारे ने भी पर्यटकों को खुश कर दिया। ऐसे ही वन्यजीवों को देखकर पर्यटक रोमांचित होते हैं। वन रेंजर सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह वीडियो टाइगर रिजर्व की है।




यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व का ये नजारा देख आप भी कहेंगे- \“किस्मत हो तो ऐसी\“, वायरल हुआ बाघ-भालू की दौड़ का वीडियो
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164646