search

MP OBC Reservation: मप्र हाई कोर्ट में होगी 27% ओबीसी आरक्षण की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने वापस भेजा मामला

LHC0088 2026-2-19 21:27:26 views 1258
  

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और ओबीसी अभ्यर्थियों के 13 प्रतिशत रोके गए पदों को लेकर शिवम गौतम एवं अन्य बनाम मध्य प्रदेश शासन के मामले में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा अभी तक कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया गया। राज्य सरकार स्वयं ट्रांसफर याचिका के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट आई थी, इसलिए इन मामलों को पुनः हाईकोर्ट को भेजना उचित होगा। साथ ही हाई कोर्ट को निर्देश दिए कि दो माह के भीतर निराकरण करे।

याचिकाकर्ता और ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य लोकेंद्र गुर्जर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 प्रतिशत पदों पर रोक हटाने या किसी अंतरिम आदेश पर विशेष टिप्पणी या निर्देश देने से इन्कार कर दिया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने न्यायालय को बताया कि राज्य सरकार मामलों को पुनः हाईकोर्ट भेजे जाने के पक्ष में है। इसके बाद न्यायालय ने यह व्यवस्था दी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में आवारा कुत्तों को भगा रही महिलाओं पर तलवार से हमला, एक के पेट में जख्म, दूसरी का हाथ कटा

आज भले ही ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) अभ्यर्थियों को तत्काल राहत नहीं मिली, लेकिन लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हुआ है। हाई कोर्ट को दो माह की समय-सीमा में अंतिम निर्णय देना होगा। गुर्जर ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में न्याय नहीं मिला, तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने को बाध्य होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126