search

श्रीलंका को पटखनी देने के बाद गरजे सिकंदर रजा, सेमीफाइनल का दावा ठोक भारत को भी दी चेतावनी

deltin33 3 hour(s) ago views 727
  

सिकंदर रजा का बयान



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का कहना है कि सुपर-8 में उनकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है और वो पहला मुकाबला जीत सकते हैं। रजा का ये बयान श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत के बाद आया है। उनका मानना है कि उनकी टीम ने, जिस तरह से खेल दिखाया है, उससे वे वेस्टइंडीज को सुपर-8 के अपने पहले मैच में हरा सकते हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत के ग्रुप में शामिल है।

गुरुवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने बिना कोई मैच हारे सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले रजा की अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया था लेकिन अब मेजबान श्रीलंका को मात देने के बाद कप्तान रजा ने बाकी टीमों को चेतावनी दी है।
सिकंदर रजा ने सुपर-8 पर दिया बयान

श्रीलंका पर जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए रजा ने कहा, “सुपर-8 में पहुंचने के बाद हालात और बेहतर हो सकते हैं। हम सुपर-8 का पहला मैच जीत सकते हैं और मेरा मानना है कि हालात और भी बेहतर हो सकते हैं। हम आगे की ओर देख रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से हमारी टीम ने जो मेहनत की है और हम, जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, वहां तक किसी ने भी मौका नहीं दिया था। हम लोगों का दिल जीत रहे हैं और उनका सम्मान हासिल कर रहे हैं।“
स्पिन के खिलाफ रजा ने बनाई रणनीति

रजा ने स्पिनर्स के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, “फिंगर स्पिन के खिलाफ अधिक रन नहीं बन रहे थे और रिस्ट स्पिनर को थोड़ा बहुत टर्न मिल रहा था। ऐसे में हमने सोचा कि उनके स्पिनर्स पर हम दबाव बना सकते हैं। मैं जब ड्रेसिंग रूम में आया, तो बताया कि जिस तरह से श्रीलंका ने शुरूआत की थी, उससे वे 10 रन और बना सकते थे लेकिन हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। ऐसे में हमें इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेना चाहिए। मैं बहुत खुश हूं, जिस तरह से हमारी टीम ने खेल दिखाया है। अब हम सुपर-8 के लिए भारत जाएंगे और हमारे पार अभ्यास के लिए एक दिन का समय होगा। अगर हम तीन मैचों में से दो जीत जाते हैं, तो देखते हैं कि आगे क्या होगा।“

यह भी पढ़ें- \“अभिषेक शर्मा का खेल पूरी तरह हो चुका है खत्म,\“ मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाज को लेकर पारी की सारी हदें

यह भी पढ़ें- विराट कोहली की RCB का मालिक बनेगा ये अंग्रेज! लगा दी 16 हजार करोड़ से ज्यादा की बोली; रेस में ये भारतीय भी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473711