search

फरीदाबाद के मुजेसर अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, फैक्ट्री ओनर का बेटा और श्रमिक की मौत

deltin33 3 hour(s) ago views 787
  

मुजेसर अग्निकांड में झुलसे फैक्ट्री मालिक के बेटे अभिषेक मोंगा और एक श्रमिक प्रदीप की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुजेसर अग्निकांड में झुलसे फैक्ट्री मालिक के बेटे अभिषेक मोंगा और एक श्रमिक प्रदीप की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। दोनों सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे और इस अग्निकांड में करीब 50 फीसद तक झुलस गए थे।

अभिषेक मोंगा सेक्टर-23 जबकि प्रदीप संजय काॅलोनी के रहने वाले थे। कालकाजी लुब्रिकेंट फैक्ट्री के मालिक विजय मोंगा भी सोमवार को हुए इस अग्निकांड में झुलस गए थे। वे दिल्ली के ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन हैं।

पुलिस ने बताया है कि जब आग लगी तो अपने पिता विजय मोंगा को बचाने के लिए अभिषेक फैक्ट्री में अंदर गए थे। इसी दौरान केमिकल से भरे एक ड्रम में ब्लास्ट हो गया और वे बुरी तरह झुलस गए थे।

इस मामले में पुलिस ने कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील फैक्ट्री के मालिक व प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। मामले की जांच के लिए जिला उपायुक्त के आदेश पर सात सदस्यीय एक टीम गठित की गई है। एसडीएम बड़खल की अगुवाई में टीम जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया गया है। इनमें दो फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों रणवीर और भविचंद की हालत गंभीर बनी हुई है। वे 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। उनका इलाज दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम सेक्टर-24 के मुजेसर स्थित कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी के वर्कशाप में आग लगने से तीन पुलिस कर्मी, दो दमकल कर्मी समेत करीब 50 लोग झुलस गए थे। जो कम झुलसे थे, उपचार के बाद उनकी स्थिति ठीक होने पर छुट्टी दे गई है।

यह भी पढ़ें- कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना, फरीदाबाद के हाजी अख्तर ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सुसाइड से पहले फैमिली ग्रुप में वीडियो कॉल कर सबसे मांगी माफी, फिर फंदे पर झूल गया निसार

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद फैक्ट्री आग: मालिक-मैनेजर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, 50 से अधिक झुलसे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473711