LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 931
एम एम बेग और उनकी बेटी बेबी गुड्डू (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज फिल्म निर्माता एमएम बेग (MM Baig) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 70 साल से अधिक बताई जा रही है। वह लोकप्रिय बाल कलाकार बेबी गुड्डू के पिता थे। एमएम बेग रजिया सुल्तान जैसी फिल्मों से जुड़े और छोटी बहू के निर्देशक थे। वह अपने आवास पर मृत पाए गए। उनके प्रचारक हनीफ जावेरी ने यह जानकारी दी।
पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
जावेरी ने पीटीआई को बताया,“वे काफी समय से अस्वस्थ थे। जब वे चार-पांच दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने दरवाजा खोला, बेग साहब का शव पाया गया और उनकी बेटी को इसकी सूचना दी गई। बाद में, लगभग डेढ़ से 2 बजे के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया। वे बहुत ही प्यारे व्यक्ति थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
यह भी पढ़ें- \“सिनेमा के एक युग का अंत...\“ PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत इन नेताओं ने धर्मेंद्र को किया याद
राकेश रोशन के अच्छे दोस्त थे निर्माता
एम एम बेग इंडस्ट्री के कई पॉपुलर प्रोजेक्ट से जुड़े थे। उन्होंने ऐतिहासिक नाटक रजिया सुल्तान में काम किया और फिल्म छोटी बहू का निर्देशन भी किया। वर्षों तक वे फिल्म इंडस्ट्री में शांत भाव से ही रहे, जबकि उनकी बेटी बेबी गुड्डू 1980 के दशक में कई फिल्मों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बेग ने अपने करियर की शुरुआत जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के असिस्टेंट के तौर पर गोविंदा की \“आदमी खिलोना है\“, जैसी करनी वैसी भरनी और कर्ज चुकाना है जैसी फिल्मों के साथ-साथ अनिल कपूर अभिनीत काला बाजार और किशन कन्हैया जैसी फिल्मों में की।
एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में, उन्होंने दो फ़िल्मों का निर्देशन किया जिनमें नसीरुद्दीन शाह की मासूम गवाह (1990) थी जोकि रिलीज नहीं हुई। इसके अलावा साल 1994 में छोटी बहू आई जिसमें शिल्पा शिरोडकर ने अभिनय किया था।
पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट है बेटी
बेग की बेटी, बेबी गुड्डु जिनका जन्म शाहिंदा बेग के नाम से हुआ था 1980 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा में सबसे प्रिय चाइल्ड एक्टर्स में से एक थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में राजेश खन्ना और स्मिता पाटिल की आख़िर क्यों?, श्रीदेवी-स्टारर नगीना, अनिल कपूर की प्यार किया है प्यार करेंगे, और जीतेंद्र और श्रीदेवी की औलाद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस |
|