search

SL vs ZIM: जिम्‍बाब्‍वे ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में किया एक और बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से दी पटखनी

LHC0088 2026-2-19 18:27:21 views 1203
  

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया है। जिम्बाब्वे ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और अब श्रीलंका को मात दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि जिम्बाब्वे की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है और उन्होंने सुपर-8 में एंट्री मार ली है। सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ने सभी को चौंकाते हुए मेजबान को धूल चटा दी है।

इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 बनाए थे। श्रीलंका की टीम अपने घर पर खेल रही थी और ऐसे में लग रहा था कि वे मुकाबला अपने नाम कर लेंगे। हालांकि, ब्रायन बेनेट की शानदार फिफ्टी के आगे श्रीलंका के गेंदबाज भी बेबस नजर आए और जिम्बाब्वे ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126