search

रामपुर में रोडवेज बस ने कोतवाल समेत पुलिस जीप को 50 मीटर तक घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

LHC0088 3 hour(s) ago views 818
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस का चालक ओवरटेक किए जाने के दौरान पुलिस जीप में टक्कर मारकर करीब 50 मीटर घसीट ले गया। बाद में जीप खंती में जाकर पलट गई। जिसके चलते चालक घायल हो गया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बुधवार की रात नौ बजे बिलासपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, चालक जितेंद्र कुमार और हमराह दीपांशु चौधरी के साथ रुद्र-बिलास क्षेत्र में गस्त करके सरकारी जीप से वापस कोतवाली लौट रहे थे। इस दौरान बस चालक अवनीश कुमार ने उनकी जीप में पीछे से टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

दुर्घटनाग्रस्त हो गई जीप

बाद में सरकारी जीप अनियंत्रित होकर चीनी मिल के पास हाईवे किनारे खंती में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार और रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की भीड़ भी एकत्र हो गई। लोगों ने प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। चालक जितेंद्र कुमार को घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- लेबर पेन से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा

प्रभारी निरीक्षक तथा उनके हमराह सकुशल होने पर सभी ने राहत महसूस की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल चालक जितेंद्र कुमार की ओर से रोडवेज बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी कब्जे में ले लिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162580