search

दम घुटने से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा

LHC0088 2026-2-19 16:28:25 views 1214
  



संवाद सूत्र, शिवगढ़ (रायबरेली)। रायपुर नेरुवा में संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को हुई कृष्णावती की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न व गला दबाकर बहन की हत्या का आरोप लगाया था। वहीं बुधवार की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है।  

हंसराज मंगलवार को पत्नी कृष्णावती को अचेत अवस्था में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारजन फौरन शव को लेकर चले गए। आशंका होने पर अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजन कृष्णावती द्वारा फांसी लगाए जाने से मौत होने की बात कह रहे हैं तो वहीं मृतका के भाई हिंदूगंज निवासी रजनीश ने ससुरालीजन पर बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

गुरुवार को परिवारजन ने पुलिस की मौजूदगी में हिंदूगंज में मृतका का अंतिम संस्कार किया। वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर उसके पति, सास, ननद, ननदोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाना होगा आसान, लखनऊ-कानपुर सहित UP के इन बड़े शहरों के लिए बढ़ेंगे बसों के अतिरिक्त फेरे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126