search

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? जानिए पाचन को कैसे नुकसान पहुंचाती है यह आदत

deltin33 5 hour(s) ago views 91
  

क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं आप? (AI Generated Image)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में खाना खाने के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनमें से एक सबसे जरूरी नियम है, खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीना। हममें से कई लोगों की आदत होती है कि खाना खत्म करते ही एक गिलास गटागट पानी पी लेते हैं।  

हालांकि, यह छोटी सी आदत आपके डाइजेशन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। आइए समझते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए क्यों हानिकारक माना जाता है और इसके पीछे क्या कारण हैं।
पाचन धीमा होना

पेट में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस पानी मिलने से पतले हो जाते हैं, जिसके कारण खाना धीरे पचता है। इसकी वजह से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
इंसुलिन लेवल पर असर

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो वह ग्लूकोज में बदल जाता है और फैट के रूप में जमा होने लगता है। इससे न केवल वजन बढ़ने का खतरा रहता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित हो सकता है।
पोषक तत्वों की कमी

खाना पचाते समय आंतों में खाने के पोषक तत्व, जैसे- विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन आदि अब्जॉर्ब होते हैं, लेकिन अगर पाचन ठीक से न हो, तो शरीर खाने में मौजूद पोषतक तत्वों को ठीक से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता। इसके कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है।  
खाना खाने का सही तरीका क्या है?

  

(AI Generated Image)

  • खाना खाने से 30 मिनट पहले और खाना खाने के कम से कम 40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।  
  • अगर खाना खाते समय गला सूख रहा हो या मिर्च लग रही हो, तो आप एक-दो घूंट गुनगुना पानी या छाछ ले सकते हैं।
  • खाने को अच्छे से चबाकर खाएं, ताकि पाचन बेहतर हो और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब हो सके।  

यह भी पढ़ें- डॉक्टर से जानिए डायबिटीज के मरीजों को रोजा रखते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान


यह भी पढ़ें- सावधान! बार-बार खाने की आदत समय से पहले कर रही है आपको बूढ़ा, शरीर बन जाता है बीमारियों का घर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473678