search

प्रयागराज के नैनी में किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर झूलकर आत्महत्या की, पुलिस कारण तलाश रही

LHC0088 2026-2-19 15:28:15 views 750
  

प्रयागराज में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी।



संसू, नैनी (प्रयागराज)। पीडीए कालोनी के सी ब्लाक में एक किशोरी फंदे से लटक कर जान दे दी। गुरुवार दोपहर हुई घटना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता की मौत के बाद से वह ननिहाल में रहती थी।
पांचवीं तक पढ़ाई की थी अंशिका

यमुनापार में करछना थाना क्षेत्र के खाईं गांव निवासी रामकुमार गौर की कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद उसकी 15 वर्षीय बेटी अंशिका नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए कालोनी के सी ब्लाक में  ननिहाल में रहती थी। उसने कक्षा पांच तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था।
आत्महत्या के दौरान घर पर नानी नहीं थीं

गुरुवार दोपहर अंशिका घर के कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। घटना के दौरान उसकी नानी घर पर नहीं थी। वापस लौटने पर उसे फंदे पर लटकता देख चिल्लाने लगीं। आसपास केकाफी लोग वहां एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
नैनी इंस्पेक्टर बोले- जांच-पड़ताल की जा रही है

फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इस संबंध में नैनी थाने के इंस्पेक्टर ब्रिज किशोर गौतम का कहना है कि जिस कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 47 दिनों का इंतजार खत्म, प्रयागराज एक्सप्रेस जंक्शन से नई दिल्ली चलने लगी है, यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत को रेलयात्री क्यों नहीं कर रहे पसंद? जबकि इस रूट की अन्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126