search

होली पर मुंबई और जोधपुर के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, यात्री नोट कर लें शेड्यूल

LHC0088 5 hour(s) ago views 225
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

रेलवे सुलतानपुर से एलटीटी और वाराणसी से एलटीटी के लिए एसी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसी तरह गोरखपुर से लखनऊ होकर जोधपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

ट्रेन नंबर 04212 एसी स्पेशल सुलतानपुर से 26 फरवरी और दो मार्च को सुबह चार बजे चलकर लखनऊ से सुबह 6:20 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

इसी तरह 04211 स्पेशल 27 फरवरी और तीन मार्च को दोपहर 2:35 बजे चलकर अगले दिन रात 8:50 बजे लखनऊ होते हुए 11 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।

इसी तरह 04226 एसी स्पेशल वाराणसी से 25 फरवरी व एक मार्च को रात 1:35 बजे चलकर सुबह 6:20 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04225 स्पेशल 26 फरवरी और दो मार्च को दोपहर 2:35 बजे चलकर अगले दिन रात 8:50 बजे लखनऊ होते हुए 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। उधर ट्रेन 04829 स्पेशल जोधपुर से 5, 12, 19 एवं 26 मार्च को शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह 04830 स्पेशल गोरखपुर से 6, 13, 20 एवं 27 मार्च को गोरखपुर से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 6:05 बजे लखनऊ होते हुए रात तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली छावनी, गुड़गांव, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, लोहारू, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में एसी सेकेंड की दो, एसी थर्ड की चार, स्लीपर की आठ और जनरल की छह बोगियां होंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568