search

हरियाणा: ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ झज्जर में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

LHC0088 2026-2-19 14:27:30 views 1117
  



जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लागू की गई आनलाइन तबादला नीति का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को झज्जर के समस्त पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से इस नीति के विरोध में प्रदर्शन किया और कार्यवाहक सिविल सर्जन डा. कुलदीप कुमार को महानिदेशक (स्वास्थ्य), पीएमओ और सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी यूनियनों का तर्क है कि सरकार की यह नीति पूरी तरह से अव्यावहारिक है और इससे प्रदेश भर के स्वास्थ्यकर्मियों में भारी रोष है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि तबादला नीति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि कोई भी नई नीति बनाने से पहले सभी कैडर एसोसिएशनों से वार्ता की जाए और एक व्यावहारिक व मानवीय नीति तैयार की जाए।

इस दौरान विभिन्न एसोसिएशनों के प्रधान, उपप्रधान और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126