search

मंडी शिवरात्रि महोत्सव के मंच पर हास्य कलाकार ने सुना दिए अश्लील चुटकुले, महिलाओं ने जताई कड़ी आपत्ति

deltin33 3 hour(s) ago views 575
  

मंडी शिवरात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम में चुटकुले सुनाता कलाकार व छोटी काशी पहुंचे देव रथ।  



जागरण संवाददाता, मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में एक बुजुर्ग कलाकार ने अश्लील चुटकुले सुना दिए। इस पर मंडी शहर के लोगों में खासा आक्रोश है। मंच संचालकों की ओर से भी उसे न रोके जाने पर लोग प्रशासन पर भी निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे कलाकारों को भविष्य में मंच न देने की मांग की जा रही है।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शाम के समय एक हास्य कलाकार मंच संभालते हैं तो वह अश्लील चुटकुले के साथ-साथ, जीजा-साली, पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर भी दोहरे मतलब वाले चुटकुले सुनाते हैं।  
महिलाओं ने जताई आपत्ति

इस पर मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी आपत्ति जताई। लोगों ने इस तरह के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की चयन कमेटी पर भी सवाल खड़े किए हैं।  
लोगों ने चयन कमेटी पर भी उठाए सवाल

मंडी शहर निवासी निशा देवी, आरती, रेखा, विजयालक्ष्मी, अनिल, राम सिंह ने कहा कि इस तरह के चुटकुले सुनाकर अगर कलाकार का चयन कर लिया गया फिर तो चयन कमेटी केवल आंखें और कान बंद करके ही चयन करती है। अगर सिफारिश से ऐसे कलाकारों को मंच दिया गया तो भी इनको रोका जाना चाहिए।
धार्मिक कार्यक्रम में अभद्रता अस्वीकार्य

लोगों ने जिला प्रशासन से चयन समिति और ऐसे कलाकारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। धार्मिक आयोजन में इस तरह अभद्रता नहीं होनी चाहिए। छोटी काशी में इतने बड़े शिवरात्रि महोत्सव में इस तरह की अभद्रता अस्वीकार्य है।  

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया ट्रक ड्राइवर, वायरल वीडियो पर लिया एक्शन

यह भी पढ़ें: कांगड़ा के खोली में सड़क किनारे मिला नवजात का शव, सैर पर निकले लोगों ने कुत्तों को देखा तो बुलाई पुलिस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473504