search

Patna University हॉस्टलों में आधी रात छापेमारी, बमबाजी कांड का आरोपी समेत 8 Students नशे में गिरफ्तार

Chikheang 3 hour(s) ago views 1029
  

पटना विश्वविद्यालय



जागरण संवाददाता, पटना। विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आठ छात्रों को नशे की हालत में पकड़ा गया। गिरफ्तार छात्रों में बमबाजी कांड का आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने यह अभियान सिटी एसपी मध्य के निर्देश पर चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हॉस्टलों में अफरा-तफरी मच गई।
बमबाजी कांड से जुड़ा आरोपी भी गिरफ्त में

गिरफ्तार छात्रों में साहिल कुमार उर्फ विष्णु का नाम प्रमुख है। वह 2025 में साइंस कॉलेज कैंपस स्थित हॉस्टल में हुए बमबाजी कांड का आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


पीरबहोर थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विश्वविद्यालय परिसर में आपराधिक तत्वों की सक्रियता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस कार्रवाई को उसी कड़ी में अहम कदम माना जा रहा है।
अल्कोहल जांच में हुई पुष्टि

छापेमारी के दौरान छात्रों को मौके से हिरासत में लिया गया। थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर से उनकी जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। अन्य छात्रावासों की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।


पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। कई थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

पीरबहोर, गांधी मैदान, कदमकुआं, बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई सिटी एसपी मध्य भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग हॉस्टलों में एक साथ दबिश दी।


अचानक पुलिस को देखकर कई छात्र भागने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। इस अभियान से विश्वविद्यालय परिसर में सख्ती का संदेश गया है।
छात्र राजनीति से भी जुड़ रहा मामला

इसी बीच मैथिली विभाग के एक छात्र द्वारा छात्र संघ चुनाव के तीन पदों पर नामांकन की भी चर्चा है। बताया गया कि अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया है।


चुनाव पदाधिकारी ने 19 फरवरी को स्क्रूटनी की तिथि तय की है। पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति पर भी असर पड़ने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस में अनुशासन बनाए रखने को लेकर गंभीर है। आने वाले दिनों में और सख्ती देखने को मिल सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164386