search

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद में, सिंदरी विधायक के भाई को देंगे श्रद्धांजलि

LHC0088 3 hour(s) ago views 587
  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)  



जागरण संवाददाता, बलियापुर (धनबाद)। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई दिवंगत डॉक्टर बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने बलियापुर बड़ादहा गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12:30 में बलियापुर हवाई पट्टी स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे।

मुख्यमंत्री वहां से विधायक चंद्रदेव महतो के बड़ादाहा स्थित आवाज पर जाएंगे जहां स्व. महतो की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार हवाई पट्टी स्थित हेलीपैड का जायजा लिया।

जिसके बाद विधायक के आवास पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवाई पट्टी स्थित हैलीपैड स्थल की साफ सफाई का कार्य पीडीब्लूडी के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार अन्य पदाधिकारी के साथ हवाई मैदान में डटे हुए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162442