search

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, डायन बताकर नवजात बच्चे और मां को भीड़ ने जिंदा जलाया

Chikheang 3 hour(s) ago views 1020
Jharkhand Witch Hunting Case: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर 32 साल की एक महिला और उसके छोटे बच्चे को कथित तौर पर डायन बताकर आग लगा दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि यह घटना मंगलवार देर रात कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



हमले में महिला का पति भी घायल हुआ, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा। उसने रात अपने एक रिश्तेदार के घर बिताई और बुधवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अपनी शिकायत में उसने बताया कि आधी रात को कुछ लोगों की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली, जो उसे और उसकी पत्नी को बुला रहे थे।



जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि करीब एक दर्जन लोग जमा हो गए थे और उसकी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगा रहे थे। शिकायत के अनुसार, हंगामे के बीच भीड़ ने उसकी पत्नी पर, जिसकी गोद में उनका नवजात बच्चा था, केरोसिन डालकर आग लगा दी।


संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/in-karnataka-a-husband-killed-his-wife-after-a-debt-dispute-and-then-buried-her-body-in-their-home-article-2372910.html]Karnataka Murder Case: कर्ज विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव को घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:05 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ai-summit-2026-india-pm-modi-its-matter-of-pride-for-global-south-says-he-kicks-off-macron-article-2372893.html]PM Modi Addresses AI Summit: पीएम मोदी ने इंडिया AI समिट में \“डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया, डिलीवर टू द वर्ल्ड\“ का दिया मंत्र
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:17 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bangladesh-ahmed-raza-hasan-mehdi-accused-in-murder-of-hindu-police-officer-was-arrested-at-delhi-airport-article-2372864.html]बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश
अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:29 AM

पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।



जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने पीटीआई को बताया, “पति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे कुमारडुंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने शिकायत में नामजद चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। हम उन महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने केवल अंधविश्वास के आधार पर इस अपराध में हिस्सा लिया।“



पुलिस ने बताया कि पति के एक रिश्तेदार, जो उसी गांव में रहता था, की मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई और उन्होंने इसके लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस ने आगे बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।



Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं से वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP-2 के प्रतिबंध हटाए गए
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164362