search

भोजपुर में सात प्रखंड कार्यालय भवन निर्माणाधीन, तीन में कागजी प्रक्रिया से अटका काम

Chikheang 9 hour(s) ago views 815
  

भोजपुर जिले के दस प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाने की घोषणा



जागरण संवाददाता, आरा (भोजपुर)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष प्रगति यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के दस प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन बनाने की घोषणा की थी।
घोषणा के बाद भवन निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू की, जिसमें सात प्रखंडों में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जिले में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जी प्लस टू मॉडल के आधुनिक भवन बनाए जा रहे हैं। इन भवनों में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों को एक ही परिसर में समाहित किया जाएगा। जिला प्रशासन निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है।
इन सात प्रखंडों में तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

आरा सदर, कोइलवर, उदवंतनगर, तरारी, संदेश, पीरो और सहार प्रखंडों में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। सबसे पहले आरा सदर और उदवंतनगर में निर्माण की शुरुआत की गई थी। निर्माण स्थल पर अभियंताओं की टीम नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है।

भवनों को मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन निर्माण विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए प्रशासनिक भवन

प्रस्तावित भवनों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के कार्यालय होंगे। इसके साथ ही प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के लिए अलग कक्ष बनाए जाएंगे। आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और आरटीपीएस काउंटर की भी व्यवस्था रहेगी।

रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से विकसित किया जाएगा। कर्मचारियों और आमजन की सुविधा के लिए कैंटीन की भी व्यवस्था प्रस्तावित है। इन भवनों से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता आने की उम्मीद है।
तीन प्रखंडों में कागजी प्रक्रिया से रुका निर्माण कार्य

चरपोखरी, बिहिया और शाहपुर प्रखंडों में अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। चरपोखरी में नक्शे में तकनीकी त्रुटि सामने आने के बाद उसमें सुधार किया जा रहा है। वहीं बिहिया और शाहपुर में टेंडर प्रक्रिया जारी है।


कागजी औपचारिकताओं के कारण इन तीनों स्थानों पर निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। प्रशासन का दावा है कि प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जिले के सभी दस प्रखंडों में भवन निर्माण पूरा होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164518