search

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी लीड, अखिलेश के गुर्गे दून पुलिस के रडार पर; जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

deltin33 2026-2-19 07:26:15 views 1042
  

अखिलेश के गुर्गों ने ही शूटर्स को उपलब्ध करवाए हथियार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, देहरादून। विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस झारखंड की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गों को गिरफ्तार कर सकती है। दून पुलिस की टीमें जांच के चलते जिन संदिग्धों तक पहुंची है, उन्होंने ही विक्रम की हत्या करने वाले शूटर्स को सहायता और हथियार उपलब्ध करवाए थे। उनकी जांच में पता चला है कि वे डॉन अखिलेश से जुड़े हैं।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल्द कुछ गिरफ्तारियां करके हत्या की साजिश का खुलासा किया जा सकता है, हालांकि शूटर्स पुलिस की पहुंच से फिलहाल दूर हैं। पुलिस और एसटीएफ की दो टीम उनकी तलाश में झारखंड से लेकर नेपाल सीमा तक डेरा डाले हैं। मामले की जांच में कुल तीन पुलिस टीम भेजी गई हैं।

इंसेट : अखिलेश के इर्द-गिर्द केंद्रीत हुई जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने वारदात से पहले कई दिनों तक विक्रम की रेकी की थी। उन्हें पता था कि वह कब जिम जाता है और कब बाहर निकलता है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, अखिलेश ही पूरी साजिश का सूत्रधार नजर आ रहा है। वह इस समय झारखंड की दुमका जेल में है। ऐसे सुराग मिले हैं कि अखिलेश ने ही वर्चस्व और रुपयों के विवाद में ही अपने गुरु रहे विक्रम शर्मा को खत्म कराने का षड्यंत्र रचा और शूटर्स भेजकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया। पुलिस इस कोण पर जांच आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- विक्रम शर्मा के हत्यारों का शातिर \“मूवमेंट\“ देख पुलिस भी हैरान, शूटरों की पहचान हुई पर गिरफ्त से दूर

यह भी पढ़ें- देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा मर्डर: पुलिस के हाथ खाली, झारखंड में तलाश जारी

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: करीबी पर हत्या की साजिश का शक, तीन शूटरों की पहचान
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131