search

Holi Special Trains: गोरखपुर से जोधपुर और श्री गंगानगर के बीच चलेगी होली स्पेशल, घर आने में होगी आसानी

deltin33 1 hour(s) ago views 977
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली के रास्ते जोधपुर और श्री गंगानगर तक आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से जोधपुर और श्रीगंगा नगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 04829/04830 नंबर की जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल चार फेरा में चलाई जाएगी। यह ट्रेन जोधपुर से 05, 12, 19 एवं 26 मार्च को तथा गोरखपुर से 06, 13, 20 एवं 27 मार्च को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे।  

इसके अलावा 04729/04730 नंबर की श्री गंगानगर जंक्शन-गोरखपुर-श्री गंगानगर जंक्शन साप्ताहिक होली स्पेशल पांच फेरा में चलाई जागी। यह ट्रेन श्री गंगानगर जंक्शन से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा समस्तीपुर से 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: टाटानगर और रांची से बिहार-उप्र के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

  • 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल जोधपुर से शाम 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छोटी खाटू, रतनगढ़, महेन्द्रगढ़, गुड़गांव, दिल्ली, बरेली, लखनऊ और अयोध्या होते हुए दूसरे दिन रात 08:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक होली स्पेशल गोरखपुर से रात 11:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, गुड़गांव और सुजानगढ़ होते हुए तीसरे दिन भोर में 03:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
  • 04729 श्री गंगानगर जंक्शन-गोरखपुर साप्ताहिक होली होली स्पेशल श्री गंगानगर से दोपहर 01.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, दिल्ली, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, बढ़नी, सिद्धार्थनगर होते हुए दूसरे दिन शाम 04:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर जंक्शन साप्ताहिक होली स्पेशल गोरखपुर से शाम 07.30 बजे प्रस्थान करगी। यह ट्रेन बढ़नी, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, हिसार, सिरसा और हनुमानगढ़ होते हुए तीसरे दिन रात 02.45 बजे श्री गंगा नगर पहुंचेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473294