search

पंजाब में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया एक हफ्ते का पूर्वानुमान, बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश

deltin33 3 hour(s) ago views 560
  

पंजाब में 19 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने 19 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह की बूंदाबादी या बारिश का संभावना नहीं है।

बीते बुधवार की बात करें तो पंजाब के चार जिलों में हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य जिलों में बादल छाएं रहे। जिससे मंगलवार की तुलना में अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि रात का तापमान अधिकांश जिलों में बढ़ गया। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जो कि सीजन का सबसे अधिक था।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, सुबह चार से छह बजे के दौरान लुधियाना में 0.6 मिलीमीटर, पटियाला में 0.2 मिलीमरटा, बठिंडा में 1.6 मिलीमीटर, फरीदकोट में 0.2 मिलीमीटर, मानसा में 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। जबकि अन्य जिलों में सुबह व दोपहर में बादल छाएं रहे। विभाग के अनुसार बादल छाएं रहने व हल्की वर्षा के चलते ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

अमृतसर, होशियारपुर, एसबीएस नगर में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, फिरोजपुर, रूपनगर में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात के तापमान की बात करें तो पटियाला में सबसे अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियसस तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं मोहाली में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। फरीदकोट में 15.8 डिग्री, होशियाररपुर में 15.6 डिग्री, मानसा में 15.6 डिग्री व चंडीगढ़ में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि लुधियाना व अमृतसर में रात का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य था। वहीं गुरदासपुर में सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी तक पंजाब में मौसम साफ रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473336